21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Assembly Elections : इस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा वोट, पर गांव में नहीं हुआ कोई भी विशेष कार्य, हाथी उत्पात से भी नहीं मिला छुटकारा

- जोगड़ा गांव जंगलों के बीच में है, ऐसे में यहां पर हाथी का उत्पात सबसे ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
CG Assembly Elections : इस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा वोट, पर गांव में नहीं हुआ कोई भी विशेष कार्य, हाथी उत्पात से भी नहीं मिला छुटकारा

CG Assembly Elections : इस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा वोट, पर गांव में नहीं हुआ कोई भी विशेष कार्य, हाथी उत्पात से भी नहीं मिला छुटकारा

रायगढ़.धरमजयगढ़ विधानसभा में बूथ नंबर १८० से पिछली बार कांग्रेस को अधिक वोट मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देखिए हमारे गांव में अधिकांश लोग कांग्रेस को वोट करते हैं क्योंकि भाजपा से अच्छे लोग चुनाव में नहीं उठते हैं। ये बात जोगड़ा गांव के निर्मल राठिया ने कही। हलांकि ग्रामीणों में थोड़ी बहुत नाराजगी भी है उनका कहना है कि साल में विधायक दो से तीन बार आते हैं वो भी तब जब उन्हें निमंत्रण दिया जाता है। जब ग्रामीणों से गांव की समस्या को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में सरपंच निर्दलीय है इसने अपने स्तर से कई काम करवाए हैं। गांव में नल जल योजना की हालत खराब है पिछले छह माह से वो बेकार हो चुका है। नलकूप के सहारे पानी मिल रहा है।

ग्रामीणों से जब यह पूछा गया कि धरमजयगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस को इसी गांव से मिले हैं ऐसे में कांग्रेस विधायक की ओर से कोई ऐसा काम किया गया हो जो ग्रामीणों को याद हो, इस पर ग्रामीण सोच में पड़ जाते हैं। उनका कहना है कि गांव में कोई विशेष कार्य विधायक की ओर से नहीं करवाया गया है। ऐसे में जब इस बार के चुनावों में इनके रुझान के विषय में सवाल किया जाता है तो कुछ तो अपने पत्ते खोल देते हैं पर कुछ ये कहकर सवाल को टाल जाते हैं कि समय आएगा तो पता चल जाएगा।
Read More : नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब महिलाओं ने संभाला मोर्चा, उधर जेल में अनशन शुरू

शासकीय योजना का हाल
इस गांव में जब लोगों से सरकार की योजना के विषय में चर्चा की गई तो बताया कि उज्जवला योजना के तहत कुछ लोगों को गैस मिला है कई लोगों को नहीं मिला है। वहीं सरकारी मोबाइल का वितरण इस गांव में नहीं हुआ है। पूछने पर कहा जाता है कि जल्द ही होगा।

फैक्ट फाइल
विधानसभा - धरमजयगढ़
बूथ नंबर - १८०
कुल वोटिंग - ८८३
कांग्रेस को - ६५३