
नकदी सहित करीब दो लाख के कपड़ा को पार कर दिया
रायगढ़. दो सितंबर की रात्रि बीच शहर स्थित कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी सहित करीब दो लाख के कपड़ा को पार कर दिया। इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
क्योंकि अज्ञात चोरों ने आराम से बेफिकर होकर दुकान के दीवार को ढहाकर अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्तीगुड़ी चौक निवासी सतीश अग्रवाल 39 वर्ष का बीच शहर टाउन हाल के सामने पोशाक रेडीमेट नामक कपड़े की दुकान है। 02 सितंबर की रात्रि सतीश कपड़ा दुकान बंद करके अपने घर चला गया। दूसरे दिन 03 सितंबर की सुबह दुकान आकर देखा तो अज्ञात चोर ने दुकान के दीवार में छेद कर बड़ा बना दिया था।
वहीं उसी के सहारे दुकान में प्रवेश कर दुकान अंदर से मोबाइल नकदी व हजारों रुपए के कपड़ा को पार कर दिया था। इसके बाद दुकान संचालक ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इन सामानों की हुई चोरी
पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान से एक जीयो मोबाइल 15000 रुपए, सैमसंग मोबाइल कीपेड 3500 रुपए, नकदी 20 हजार, चिल्हर 03 हजार रुपए, 20 नग लुंगी, 30 नग बरमुड़ा, 40 कैफरी, 4 फूल पैंट, 80 सलवार सूट, 20 बाबा सूट, 40 टॉप, 50 लोअर, 50 नग बच्चों की कैफरी कीमत 70000 रुपए को पार कर दिया था। वहीं 40 लेडिस जींस पैंट, 40 लेडिस टॉप, कई साडिय़ां,
04 कुर्जा पजामा, 20 नग अंडरवियर कीमत 50 हजार रुपए की भी चोरी कर ली थी। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनी की 20 नग बनियान व 20 नग अंडरवियर कीमत 30 हजार रुपए की भी चोरी हो गई है। इस प्रकार अज्ञात चोर ने कुल जुमला 01 लाख 78 हजा रुपए को पार कर दिया था।
Published on:
04 Sept 2018 03:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
