4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन दहाड़े घर में घुस कर हजारों की चोरी, नकदी और जेवरात पार

खुला घर देख गांव का एक युवक घर में घुस गया
2 min read
Google source verification
खुला घर देख गांव का एक युवक घर में घुस गया

खुला घर देख गांव का एक युवक घर में घुस गया

रायगढ़. मल्दा ब की एक महिला काम पर गई थी। वहीं उसकी बेटी पास के नल में पानी भरने गई थी। तभी खुला घर देख गांव का एक युवक घर में घुस गया और घर की पेटी से एक बैग उठाकर ले गया। जिसमें नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात थे। आरोपी को घर से निकलते पानी लेकर आ रही युवती ने देख लिया और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मामले की विवेचना की जा रही है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्दा ब निवासी सावित्री निषाद पति संजय निषाद 40 वर्ष के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इस वजह से वह मजदूरी करके अपने घर का भरण पोषण करती है। सावित्री का एक बेटा है जो रायगढ़ में रहता है। वहीं उसकी बेटी घर में रहती है। 02 मई को भी सावित्री अपने काम पर गई थी।

शाम करीब 04 बजे सावित्री की बेटी घर को खुला छोड़कर घर के पास स्थित नल पानी भरने गई थी। वहीं सावित्री का पति भी घर पर नहीं था। जब वह पानी लेकर घर आ रही थी तो अपने घर से गांव के समयलाल साहू को निकलते देखा जिसके हाथ में एक बैग था। शाम करीब 5.30 बजे सावित्री घर पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद सावित्री पेटी खोलकर देखा तो उसमें बैग नहीं था।


बैग में थी मेेरे खून, पसीने की कमाई
सावित्री ने पुलिस को बताया कि बैग में उसके खून-पसीने की कमाई के 10 हजार रुपए व बेटी के लिए कुछ खरीदी हुए सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पीडि़ता की सूचना पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग