22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम रायगढ़ को मिले राज्य स्तर के तीन अवॉर्ड, जानिए किन क्षेत्रों में हुआ बेहतर काम

ओडीएफ का प्रमाण पत्र भी मिला

2 min read
Google source verification
ओडीएफ का प्रमाण पत्र भी मिला

ओडीएफ का प्रमाण पत्र भी मिला

रायगढ़. मिषन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए रायगढ़ नगर निगम को राज्यस्तरीय अवार्ड मिला है। रायपुर में हुए कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम को बेहतर कार्यों के लिए तीन राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

वाणिज्यकर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रायपुर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर मधु बाई, सभापति सलीम नियारिया व आयुक्त विनोद पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू करने और कचरे का विधिवत निबटाने एवं सफाई कर्मियों के सम्मान में विभिन्न कार्य करने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने के अवार्ड से सम्मानित किया गया। महापौर मधु बाई व आयुक्त पाण्डेय ने अवार्ड लिया। इसी तरह निगम क्षेत्र को 2 अक्टूबर 2017 को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।

इसके रि-सर्टिफि केशन के लिए मार्च-अप्रैल में दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद पूर्ण ओडीएफ को हरी झंडी दिल्ली द्वारा दी गई। इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रेषित रि-सर्टिफि केशन को मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा पुन: महापौर मधु बाई व आयुक्त पाण्डेय को दिया गया।

इसी तरह पूर्व में दिल्ली में भारत सरकार द्वाररा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में निगम के ज्वाला क्षेत्रीय संघ को स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूकता लाने सहित विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर एक्सीलेंट अवार्ड दिया गया था। इस पर राज्य शासन ने भी ज्वाला क्षेत्रीय संघ की अध्यक्ष अंजू खलखो व सचिव सहोद्रा चौहान को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ज्वाला स्व सहायता समूह द्वारा किए गए स्वच्छता कार्यों की प्रशंसा भी मंत्री अग्रवाल द्वारा की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक आरएन पटेल, एनयूएलएम सिटी प्रबंधक विक्रम किशोर राणा, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे।


इन्होंने भी प्रशंसा
इस पर महापौर मधु बाई ने कहा कि निगम को जो सम्मान मिला है। यह यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों सभी के साकारात्मक कार्यों की बदौलत है। उन्होंने सभी से इसी तरह मिलजूल कर कार्य करने और शहर को स्वच्छ रखने की बात भी कही। निगम आयुक्त विनोद पाडेंय ने कहा कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी तो अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, लेकिन इस पर जनप्रतिनिधियों का बेहतर मार्गदर्शन भी मिला। इससे ही शहर का विकास मूर्त रूप ले रहा है और रायगढ़ का नाम राज्य व देश स्तर पर हो रहा है।

सभापति सलीम नियारिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने निगम प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसे अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व नागरिकों सभी के सहयोग से और बेहतर करने का साकारात्मक प्रयास किया जाएगा।