15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

Video Gallery : बायसी में शौचालय घोटाला, सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

- ग्रामीणों का आरोप था कि सरपंच धरम साय शौचालय निर्माण की राशि 15 लाख का बंदरबांट कर चुका है

Google source verification

रायगढ़. जिले के धरमजयगढ़ ब्लाक के ग्राम बायसी में ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सरपंच कार्यालय में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि सरपंच धरम साय शौचालय निर्माण की राशि 15 लाख का बंदरबांट कर चुका है। जिन लोगों ने स्वयं का शौचालय बनवाया है उसके नाम का पैसा निकाल लिया गया है। एकजुट ग्रामीणों के आगे सरपंच भी बेबस नजर आ रहा था। ऐसे में मामले की जानकारी प्रशिक्षु आईएएस व जनपद सीईओ मयंक चतुर्वेदी को हुई। उन्होंने इसकी जांच की तो मामला सही पाया इसके बाद वो सरपंच को लेकर एसडीओपी के पास पहुंच गए और मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़