30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : रायगढ़ में आया बाढ़… पोरथ धाम में डूब गया शिव मंदिर, महानदी और नाले उफान पर

Weather Alert : ऊपरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से सप्ताह भर में एक बार फिर से महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में सरिया क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का पानी खेतिहर फसलों को ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Sep 2023, 3:52 PM IST

Weather Alert : रायगढ़ में आया बाढ़... पोरथ धाम में डूब गया शिव मंदिर, महानदी और नाले उफान पर

Weather Alert : रायगढ़ में आया बाढ़... पोरथ धाम में डूब गया शिव मंदिर, महानदी और नाले उफान पर

रायगढ़।Weather Alert : ऊपरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से सप्ताह भर में एक बार फिर से महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में सरिया क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का पानी खेतिहर फसलों को ले लिया है। बाढ़ का पानी ने तीसरी बार पोरथ धाम की शिव मंदिर को अपने आगोश में ले लिया है और मंदिर के भीतरी भाग में 5 फीट भरा हुआ है और उसके परिसर के 35 मीटर चौड़ाई तक लबालब पानी फैला है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- हर संसदीय क्षेत्र से 2 महिलाओं को देंगे टिकट

इस साल मानसून के देर में आने के बाद भी अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में जोरदार बारिश होने से महानदी उफान पर आ गया था। इसके चलते महानदी का जलस्तर बढा और तटीय इलाकों में तबाही मचाई। किंतु दो दिन में हालात सामान्य हो गए। ऐसे में प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. परंतु एक महीने बाद सारंगढ़ - बिलाईगढ जिले व पड़ोसी जिलों में 4 - 5 दिनों झड़ी से महानदी व सहायक नालों का जलस्तर बढ़ने लगा और बाढ़ आ गया था।

यह भी पढ़ें : PM Modi Visit Chhattisgarh :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आएंगे बिलासपुर और जगदलपुर, तैयारी में जुटी बीजेपी

इससे सरिया तहसील क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। खेत खलिहान भी डूबे। वही दो दिन पहले ऊपरी भाग में लगातार बारिश के बाद तीसरी बार महानदी का जलस्तर शुक्रवार शाम को बढ़ने लगा। इस वजह से तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना जताया गया। शनिवार सुबह तक महानदी बढ़ चुका था। जिसकी चपेट में सरिया अंचल की प्रसिद्ध पोरथ धाम शिव मंदिर डूब गया था।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : परिवर्तन यात्रा के बाद भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची, इतने महिला उम्मीदवार को मिलेगा मौका

मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरे प्रागंण तक पानी लबालब भरा हुआ दिखा। बताया जा रहा है कि मंदिर पर 5 फीट से अधिक पानी भरा हुआ है। हालांकि बाढ़ का पानी शाम चार बजे के बाद कुछ कम होने लगा। फिलहाल तीसरी बार महानदी का पानी बाढ़ का रुप ले लेने से तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। हांलाकि शुक्रवार को ही जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है और आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर राहत की तैयारी का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता के भाई की मौत.. राखड़ से भरे डंपर ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

क्षेत्र के इन गांवों की फसल डूबी

तहसील क्षेत्र सरिया के बाढ़ ग्रस्त गांव ठेंगागुडी, बोरिदा, मोंहदी, रेबो, सांकरा, पोरथ, तोरा, सूरजगढ़, रानीडीह, सुरसी, कोर्रा, लिप्ती, नदीगांव, रतनपाली, नवापारा छोटे, बुदबुदा, पिहरा, नौघटा, बरगांव के हजारों एकड़ धान फसल डूबा हुआ है। सीजन में तीन बार बाढ़ के पानी से फसलों को नुकसान होना तय माना जा रहा है। वास्तिवक्ता प्रशासन के सर्वे के बाद पता चलेगा।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप से निकल रहा पानी, देखकर लोगों के उड़े होश... देखें VIDEO

कल शाम से महानदी का पानी शिव मंदिर के अंदर घुसने लगा तो सभी मूर्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं और दूसरी बार बाढ़ से मंदिर के रसोई कक्ष को क्षति पहुंचाया था। अब फिर से बाढ़ ने चिंता में डाल दिया है।

- दिनेश महाराज, पुजारी, पोरथ धाम


तीसरी बार क्षेत्र के गांवों में महानदी का बाढ़ का पानी खेतों में भर गया। पिछले दिनों रायगढ़ विधायक भी आए थे तो ग्रामीणों से नुकसान बताने को कहा था।

- सुनील बारिक, किसान पोरथ