Weather News: गुरुवार को सुबह के समय बादल व धूप होने के कारण स्थिति सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ गर्मी व उमस से लोग परेशान होने लगे थे, जिसके चलते छांव को देखते ही लोगों के पांव थमने लगे थे। ऐसे में शाम चार बजे तक शहर की सड़कों में बहुत कम ही लोग दिखाई दे रहे थे। साथ ही शाम पांच बजने के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिला, जो देर शाम तक चलता रहा।