3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#अल्पसंख्यकों को जाने क्यों भूल गई सरकार? इन्हें लोन देने के लिए पिछले दो साल से फंड ही नहीं दिया

स्वरोजगार के लिए लोन लेने के लिए आवेदन लेकर विभाग के चक्कर काट रहे

2 min read
Google source verification
स्वरोजगार के लिए लोन लेने के लिए आवेदन लेकर विभाग के चक्कर काट रहे

स्वरोजगार के लिए लोन लेने के लिए आवेदन लेकर विभाग के चक्कर काट रहे

रायगढ़. अंत्यावसायी विभाग में पिछले दो साल से अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को लोन देने के लिए शासन से कोई फंड नहीं आया है। ऐसे में इस वर्ग के लोग स्वरोजगार के लिए लोन लेने के लिए आवेदन लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आबंटन व लक्ष्य के अभाव में इनको लोन नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि अंत्यावसायी विभाग में एसटी-एससी के अलावा अल्प संख्यक वर्ग को भी स्वरोजगार के लिए लोन वितरण किया जाता रहा है, लेकिन यह तीसरा साल है कि अभी तक इसके लिए न तो कोई लक्ष्य आया है न ही कोई आबंटन आया है।


जिसके कारण लोग आवेदन लेकर विभाग पहुंच भी रहे हैं तो अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी आवेदन नहीं ले रहे हैं। लेकिन कहा यह जा रहा है कि अभी हाल ही में विरासत योजना लागू करने के लिए निर्देश मिला है जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को लोन वितरण किया जाएगा लेकिन इसमें भी अभी न तो योजना का गाइडलाइन विभाग को मिला है न ही लक्ष्य व आबंटन मिला है।

वहीं इसमें एक पेंच और है कि अब तक विभाग को जो पत्र मिला है उसके तहत 10 लाख रुपए तक का लोन वितरण किया जा सकता है जबकि विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि अल्प संख्यक की बात करें या फिर अन्य वर्ग की बात करें अधिकांश तौर पर लोग छोटे लोन लेते हैंं।


दुकान व अन्य स्वरोजगार के लिए 30 हजार से लेकर अघिकतम डेढ़-दो लाख रुपए तक का लोन लिया जाता है। ऐसे में इस योजना में अगर छोटा लोन जारी नहीं किया गया तो इस वर्ग के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Read more : पांच बेटियों ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए मृत पिता के अंतिम संस्कार में हुईं शामिल, बड़ी बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि


लोगों ने की शिकायत
पिछले दो साल से परेशान हो रहे अल्प संख्यक वर्ग के लोगों को लेकर पिछले दिनों कलक्टर से शिकायत की गई है। शिकायत में यह बताया गया है कि विभाग के द्वारा इस वर्ग के लोगों को लोन वितरण नहीं किया जा रहा है। लोन के लिए विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत किया गया है। ऐसे में जब मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये मनमानी या उदासीनता शासन स्तर से ही बरती जा रही है।


ये आवेदन दिए मगर नहीं मिला लोन
बताया जाता है कि दो साल पहले अल्पसंख्यक वर्ग के कुछ लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन लोन जारी करने के पहले होने वाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद आबंटन खत्म हो गया और फिर दोबारा आबंटन न मिलने के कारण इन लोगों को आज तक लोन नहीं मिला।


-पिछले दो साल से अल्पसंख्यक वर्ग को लोन के लिए लक्ष्य व आबंटन नहीं मिला है। इसके पहले का कुछ आवेदन लंबित है लेकिन आबंटन के अभाव में आवेदन लंबित है।
-रमेश गुप्ता, सीईओ अंत्यावसायी

Story Loader