इस दौरान प्लांट से गर्म छड़ निकल रहा था। इस बीच उसे जोर का झटका लगा तो वह पीछे की तरफ गर्म छड़ में गिर गया। इससे छड उसके शरीर के आर-पार हो गया। अचानक हुए इस घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरी की माहौल निर्मित हो गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्लांट के उच्च अधिकारियों को देते हुए घायल श्रमिक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे उसके शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाते हुए इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी गई, इससे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।