9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी…

CG Weather Alert: रायगढ़ जिले में मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी (photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी (photo-patrika)

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीती रात घंटाभर तक हुई मुसलाधार बारिश से नदी नाला उफान पर हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हुई है।

CG Weather Alert: जिले में यलो अलर्ट जारी...

उल्लेखनीय है कि विगत दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यह बारिश कभी तेज तो कभी धीमी है। शुक्रवार की सुबह कुछ समय से लिए धूप खिली थी वहीं इसके बाद बादल आ गई। वहीं रात होते ही बारिश तेज बारिश हुई। रात करीब एक बजे के आसपास मुसलाधार बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब दो घंटे तक एक ही रतार में होती रही। इससे शहर के नदी नाला उफान पर आ गए। रात ढाई बजे के आसपास बारिश गति में धीमी हुई थी।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं शनिवार हल्की बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार के एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे झारखंड के ऊपर स्थित है।

इसके लगातार पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर जाने की संभावना बन रही है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब के केंद्र, पुरुलिया, कोंटई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इससे जिले रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

खेती कार्य प्रभावित

शुक्रवार की रात जिले में भारी वर्षा होने से नदी नाला उफान पर है। वहीं केलो नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। इससे केलो के तटवर्ती क्षेत्रों के खेतों पर पानी भर गया। इससे खेती कार्य लगभग बंद रहा।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग अनुसार रायगढ़, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड-मरवाही, बिलासपुर, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, धमतरी सहित अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, इससे अगले 24 घंटे में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। वहीं 24 घंटे बाद वर्षा की गति में कमी आने की बात कही जा रही है।