
मानसून सीजन में 538.2 मिमी औसत हुई बारिश(photo-patrika)
CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 538.2 मिमी औसत बारिश हुई है। पिछले साल मानसून में सावन के 20 दिनों तक 660 मिमी बारिश हुई थी। इसकी तुलना में इस बार 122 मिमी कम बारिश हुई है।
शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक रिमझिम बारिश जारी रही। शनिवार को जिले में मौसम विभाग ने औसत 33.8 मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। खेतों में पानी भर गया है। किसानों की माने तो धान की फसल के विकास के लिए अभी पर्याप्त पानी खेतों में हैं। और ज्यादा बारिश हुई तो नुकसान भी हो सकता है।
इस मानसून सीजन सबसे ज्यादा 603 मिमी बारिश बालोद तहसील में हुई हैं। सबसे कम बारिश गुंडरदेही तहसील में 491 मिमी हुई है। गुरुर तहसील में 504, डौंडीलोहारा 524, डौंडी 591, अर्जुंदा-539, मार्री बंगला देवरी 513 मिमी बारिश हुई है।
जिले में तीन दिन से बदली छाई हुई है। लगातार बारिश व बदली की वजह से तापमान में भी इसका असर पड़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
Updated on:
27 Jul 2025 01:42 pm
Published on:
27 Jul 2025 01:42 pm
