सांस्कृतिक भवन का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसी तरह से और भी कई निर्माण एवं विकास के कार्य अभी तक नहीं हुए हैं। वहीं आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक विकास होने की बात कर सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। खोजो विकास के प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रानू यादव, जिला युवा कांग्रेस महासचिव कौशिक भौमिक, आशीष जयसवाल, अवध डनसेना, जिला सचिव महेंद्र यादव, अनिल साहू, अजहर हुसैन, राहुल सिंह, अमन बंजारे, महावीर चौहान, बंटी शर्मा, शिवम् भट, अमित बंजारे, अरसद अली, खिलेश यादव, रितेश तिवारी सहित प्रदीप मिश्रा, आकाश मिश्रा, पार्षद दीपक एक्का, पंकज पटेल, रमेश भगत उपस्थित थे।