25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / संविलियन पर नहीं बनी बात, आज से छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी हड़ताल पर

संविलियन पर नहीं बनी बात, आज से छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी हड़ताल पर

मुख्यमंत्री और शिक्षाकर्मियों के बीच संविलियन व शासकीयकरण पर हुई चर्चा बेनतीजा रही। इससे नाराज शिक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 20 Nov 2017, 1:31 PM IST

education teaching staff strike

education teaching staff strike in Chhattisgarh

रायपुर . छत्तीसगढ़ के करीब 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और शिक्षाकर्मियों के बीच चर्चा सकारात्मक रही, लेकिन शिक्षाकर्मियों की प्रमुख मांग संविलियन व शासकीयकरण पर आकर बात अटक गई। इससे सोमवार से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में तालाबंदी की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मुख्यमंत्री की चर्चा से पहले शिक्षाकर्मियों और पंचायत विभाग के अपर मुख्य सचिव एमके राउत के बीच भी करीब तीन घंटे बैठक चली। यहां भी संविलियन और शासकीयकरण को छोड़कर तमाम मांगों पर सहमति जताई दी गई थी, लेकिन शेष मांगें कब तक पूरी होगी,इस पर गोलमोल जवाब मिलता रहा।

बाद में शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, वीरेन्द्र दुबे व केदार जैन सहित अन्य ने मुख्यमंत्री निवास पर जाकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से चर्चा की। यहां मुख्यमंत्री और शिक्षाकर्मियों के बीच करीब पौन घंटे तक चर्चा चली। मुख्यमंत्री ने शिक्षकार्मियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी वेतन विसंगति के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने की बात भी कहीं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए हड़ताल नहीं करने की बात कही। सीएम से चर्चा करने के बाद शिक्षाकर्मियों ने फिर एक बैठक की और हड़ताल के फैसले पर कायम रहे। मोर्चा के संयोजक वीरेन्द्र दुबे व केदार जैन ने बताया कि मोर्चा स्वयं हड़ताल नहीं चाहता था, लेकिन लगातार उनकी अनदेखी हो रही थी। इस वजह से मजबूरी में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

ये हैं प्रमुख मांगे
- शिक्षाकर्मियों को संविलियन व शासकीयकरण कर क्रमोन्नत वेतनमान पर सातवां वेतनमान मिले।
- दो स्तरीय क्रमोन्नति समयमान वेतनमान जारी हो।
- सहायक शिक्षक (पं-ननि) को व्याख्याता शिक्षक के अंतर के अनुपात में समानुपातिक वेतनमान मिले।
- अप्रशिक्षित शिक्षाकर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें नियमित करते हुए समयमान व पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ मिले और वेतनमान कटौती न किया जाए।
- वरिष्ठता के आधार पर प्राचार्य व प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत मिले।
- व्याख्याता व्यायाम शिक्षक,उर्दू शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रावधान बनाकर पद स्वीकृत किया जाए।
- समग्र वेतन (मूल वेतन-महंगाई भत्ता) में सीपीएफ कटौतीए व 2004 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की जीपीएफ कटौती की जाए।
- अन्य कर्मचारियों की तरह खुली स्थानांतरण नीति बनाई जाए।
- टेट व डीएड के बिना अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान कर न्यूनतम योग्यता के अभाव में चतुर्थ वर्ग पर भी अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।