सिन्हा सुकमा कैम्प में एएसपी थे। राज्य पुलिस सेवा के अफसर शशिमोहन सिंह को पुलिस मुख्यालय में एआइजी पद से हटाकर राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रायपुर मेंं लंबे समय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रहे बलराम हिरवानी को पुलिस मुख्यालय में एआइजी यातायात बनाकर तैनात किया गया है। पिछली दफा जगदलपुर भेजे गए एएसपी सुखनंदन राठौर को भी रायपुर ग्रामीण का एएसपी बनाया गया है।