4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग चिल्ला न सके इसलिए दरिंदे ने पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गार्ड ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 May 2018, 5:07 PM IST

man rapped with girl in ajmer

rape

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक प्राइवेट निर्माणाधीन मकान पर तैनात गार्ड ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जा रहा है कि पीड़िता वहां जलेबी खरीदने गई थी। तभी आरोपी गार्ड ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More : शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, अंतिम समय में भी नहीं छोड़ा हाथ

दरअसल, यह शर्मनाक वारदात राजेन्द्र पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की जलेबी खरदीने गई थी, उसी दौरान एक प्राइवेट निर्माणाधीन मकान पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने लड़की को बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता रोते हुए जब अपने घर पहुंची तो अपने मां-बाप बेटी की हालत देख सन्न रह गए। मां ने पूछा तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मां-बाप राजेन्द्र नगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Read More : पसंद नहीं आया बेटी के बॉयफ्रेंड का घर आना, गुस्से में आकर पिता ने उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस अफसर का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाशी तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के हवाले से जानकारी दी गई है कि आरोपी ने वारदात के वक्त लड़की के मुंह में एक कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि वह चिल्ला न सके, फिर आरोपी गार्ड उसके साथ दुष्कर्म किया।