पुलिस के मुताबिक तेलघानीनाका चौक में मालधक्का रोड के पास दो युवतियां और दो युवक संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने चारों को पकड़ा। पूछताछ में चारों ने अपना नाम श्याम तांडी, शिव बघेल, निशा बग्गा और ईशा बग्गा बताया। चारों के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें गांजे का पैकेट मिला। चारों के पास कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।