1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Weather: 2 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक, कई जिलों में कम होगी बारिश

Chhattisgarh Monsoon : 2 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। कई जिलों में बारिश कम होगी, हालांकि कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय रह सकता है।
2 min read
Google source verification
CG Monsoon 2026

2 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक (Photo Patrika)

Chhattisgarh Monsoon 2026: बीती रात घड़ी चौक व कलेक्टोरेट के आसपास 131.8 मिमी पानी बरस गया। जबकि लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में 66.4 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक 917.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य है। रायपुर जिले में 991.4 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा है। अगस्त के 31 दिनों में 356.6 मिमी पानी गिरा है। यह पिछले 10 साल में तीसरी बार सर्वाधिक बारिश है। 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

अगस्त में तीन से चार झड़ी लग चुकी

राजधानी समेत प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां कम या ज्यादा है। रविवार की शाम साढ़े 5 से सोमवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक शहर के मध्य स्थल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। शाम से लेकर सुबह तक हुई तेज व मध्यम बारिश से रायपुर जिले में वर्षा का कोटा पूरा हो गया है। इस बार अगस्त में कई बार हुई झड़ी से वॉटर रिचार्ज में भी काफी मदद मिली है। मौसम विज्ञानियों के धीमी गति से होने वाली बारिश का पानी धरती के भीतर जाता है। इससे बाेरवेल का जलस्तर बढ़ता है। बाकी सालों की तुलना में इस बार तीन से चार झड़ी लग चुकी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसूनी सीजन में झड़ी लगना अच्छा संकेत है। सितंबर में बारिश का ट्रेंड बदलते रहता है। कई साल सितंबर में अच्छी बारिश होती है, लेकिन कई बार कम पानी गिरता है।

चांदो में 290 मिमी की अतिभारी बारिश

पिछले 24 घंटे में चांदो में 290 मिमी बारिश हुई है, जो अतिभारी बारिश है। इसके पहले 16 जुलाई को बिलासपुर में 415 मिमी पानी गिरा था। कोटाडोल में 17, कुसमी में 13, प्रतापपुर व शंकरगढ़ में 12, सामरी में 9, भखारा, धमतरी में 7, बलरामपुर, कुकरेल, केल्हारी, डौरा कोचली, तोकापाल में 6, जनकपुर, कुरूद, अंबिकापुर, सूरजपुर, लटोरी, लाभांडी, राजपुर, मगरलोड, गुरुर, माना, रामानुजनगर, बेलरगांव में 5 सेमी पानी गिरा। इसी तरह सोनहत, नरहरपुर, मैनपुर, भटगांव, डौंडी, बालोद, केशकाल, राजिम, बिहारपुर, भानुप्रतापुर व गरियाबंद में 4-4 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई।

पिछले 10 साल में अगस्त की बारिश

वर्षअगस्त में बारिश (मिमी)
2016229.3
2017199.7
2018448.3
2019302.7
2020448.6
2021124.7
2022426.9
2023278.7
2024340.1
2025245.1
2026356.6

सबसे ज्यादा बारिश वाले पांच जिले

जिलाअब तक बारिश (मिमी)सामान्य से अधिक
बलरामपुर1309.767%
सारंगढ़-बिलाईगढ़1098.047%
नारायणपुर1281.526%
रायपुर991.421%
महासमुंद1041.921%