7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर एयरपोर्ट समेत दिल्ली-मुंबई में फंसे 2000 यात्री, विदेश और लोकल 23 फ्लाइट कैंसल

भूखे-प्यासे यात्रियों ने जब एयरलाइंस कंपनी पर दबाव बनाया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए

2 min read
Google source verification
mana airport

रायपुर एयरपोर्ट समेत दिल्ली-मुंबई में फंसे 2000 यात्री, विदेश और लोकल 23 फ्लाइट कैंसल

रायपुर . बिजली गिरने की वजह से लैडिंग और टेकऑफ के लिए विमानों को दिशा देने वाला डीवीओआर सिस्टम जलने के बाद माना एयरपोर्ट से कुल 23 उड़ानें रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित बड़े अधिकारी भी तकनीकी खराबी की वजह से रायपुर नहीं आ सके। इसके साथ ही करीब 2 हजार यात्री दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, इंदौर आदि शहरों में फंसे हुए हैं।

तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद माना एयरपोर्ट आने और जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक माना एयरपोर्ट रन-वे के समीप स्थापित डॉप्लर वेरी हाई फ्रेंकवेसी एयर (डीवीओआर) सिस्टम में बिजली गिरने की वजह से पूरी तरह जल गया। इससे पायलट और एसीटी के बीच संपर्क कट गया है।

माना एयरपोर्ट से शाम 5.40 बजे इंडिगो की आखिरी उड़ान टेकऑफ हुई। इसके बाद मशीन में बिजली गिरी। तकनीकी खराबी की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के मुताबिक उन्हें दिल्ली, मुंबई से विदेश यात्रा करनी थी।

तकनीकी खराबी आने के बाद एयरपोर्ट में टैक्सी वालों ने किराए में 50 गुणा की वृद्धि कर दी। यात्रियों ने बताया कि रायपुुर से नागपुर जाने के लिए टैक्सी में 30 से 40 हजार का किराया मांगा गया, वहीं एयरपोर्ट से रायपुर आने के लिए 1500 रुपए से लेकर 2000 रुपए मांगें गए।

लैडिंग और टेकऑफ के लिए पायलट को इस मशीन के जरिए रन-वे की दूरी और ऊंचाई की रिपोर्ट मिलती है। यह रिपोर्ट एटीसी को भी मिलती है, जिसके बाद लैडिंग व टेकऑफ के लिए दोनों ओर से ओके रिपोर्ट दी जाती है, चूंकि मशीन ही जल गया इसलिए संपर्क ही टूट गया।

भूखे-प्यासे यात्रियों ने जब एयरलाइंस कंपनी पर दबाव बनाया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कंपनियों का जवाब था कि चूंकि गलती उनकी नहीं है इसलिए किसी प्रकार की सुविधा के लिए वे जिम्मेदार नहीं है। कई यात्री एयरपोर्ट से रायपुर होटल वापस आ गए।

माना एयरपोर्ट से शाम 5.40 बजे के बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को माना एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड किया गया, वहीं १ सितंबर से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट पर भी संशय है।

रायपुर से दिल्ली के लिए यात्री प्रवीण कुमार ने कहा कि घटना के बाद काफी असुविधाएं हैं। एयरलाइंस कंपनियों की ओर से किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई है। दिल्ली की फ्लाइट माना एयरपोर्ट में ग्राउंड हो चुकी है।

रायपुर से लद्दाख के लिए यात्री प्रांशु शर्मा ने कहा कि मुझे रायपुर से दिल्ली फिर लद्दाख की यात्रा करनी थी, चूुंकि फ्लाइट यहीं रूक गई है, लिहाजा मेरा शेड्यूल बिगड़ चुका है। अचानक आए इस खराबी के बाद यात्रियों को कोई सुविधा नहीं दी गई है।

3. जेट एयरवेज (679)- दिल्ली- रायपुर

एयर इंडिया (651)- मुंबई- रायपुर-मुंबई-

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के निदेशक आर. सहाय ने कहा कि डीवीओर सिस्टम को ठीक करने के लिए रात से ही काम शुरू कर दिया गया है। यहां कम्युनिकेशन नेविगेशन एंड सर्विलांस की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। सुबह और दोपहर की उड़ान प्रभावित हो सकती है। अचानक आए इस खराबी की वजह से यात्रियों को कुछ परेशानी जरूर हुई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग