एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले राहुल का रायपुर लौटने पर शनिवार को छत्तीसगढ़ खेल विभाग ने सम्मान किया। राहुल गुप्ता गत वर्ष भी एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए गए थे। लेकिन उसे स्नो ब्लाइंडनेस की समस्या हो गई, जिसके कारण राहुल को 8200 मीटर ऊंचाई चढऩ़े के बाद अपना मिशन अधूरा छोड़कर वापस लौटना पड़ा था।