27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / ट्रेन में अकेली महिला को टॉयलेट जाते देख मनचले की बिगड़ी नीयत, मौका देख कर दिया ये कांड

ट्रेन में अकेली महिला को टॉयलेट जाते देख मनचले की बिगड़ी नीयत, मौका देख कर दिया ये कांड

चलती ट्रेन में एक 24 साल की महिला के साथ छेडख़ानी और फिर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 10 Sep 2018, 2:53 PM IST

molestation news

ट्रेन में अकेली महिला को टॉयलेट जाते देख मनचले की बिगड़ी नीयत, मौका देख कर दिया ये कांड

रायपुर. चलती ट्रेन में एक 24 साल की महिला के साथ छेडख़ानी और फिर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बैठी इस महिला के साथ गंदी हरकत की गई।

जानकारी के मुताबिक महिला मुंबई से रायपुर जा रही थी। तभी ट्रेन में सवार एक मनचले ने पहले उसके साथ छेडख़ानी की और फिर दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला की चीख सुनकर एसी कोच में बैठे अन्य यात्री जैसे ही मनचले को पकडऩे की कोशिश की तब तक वह ट्रेन से कूद कर भाग गया।

ये भी पढ़ें : अपने कमरे में सोई थी महिला, अचानक हुआ किसी के छूने का एहसास तो पति समझकर....

रायपुर जीआरपी के मुताबिक अकेले सफर कर रही इस महिला के साथ यह घटना गुरुवार (6 सितंबर) को हुई। दरअसल, रायपुर निवासी इस महिला का मुंबई से रायपुर आने के लिए मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच ए-2 (सीट नंबर 25) में रिजर्वेशन था।

इसी कोच में सीट नंबर 29 पर बैठे विनोद मराठी नाम का भी यात्री सफर कर रहा था। महिला को अकेला देखकर इस शख्स की नीयत बिगड़ गई। इसी दौरान जब ट्रेन सुबह 7.30 बजे अमरावती के धावन स्टेशन पहुंचने वाली थी। तभी महिला जब टॉयलेट जाने लगी तो मनचला विनोद महिला के साथ छेडख़ानी की और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें : TI लेडी पुलिस से कहता था अरे पगली.. तू मेरी बीवी, 4 साल तक किया अय्याशी, अब खुला राज

इस दौरान महिला ने चिल्ला कर मदद के लिए आवाज लगाई। इसी बीच मनचला ट्रेन से कूद कर भाग निकला। वहीं महिला की चीखने की आवाज सुनकर एसी कोच में मौजूद अन्य यात्री भागते हुए टॉयलेट की ओर आए तो देखा महिला रो रही थी। पूछने पर महिला ने आप बीती बताई।

यात्रियों ने इस घटना की जानकारी टीटीई को दी। इस घटना के बाद ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।
इस घटना से महिला काफी डर गई थी। रायपुर पहुंचने पर पीडि़त महिला ने जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ ही महिला ने मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी और महिला के साथ कोई ऐसा करने से पहले डरे।