उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और उसके भाई रोहित सिंह तोमर, भतीजा दिव्यांश सिंह तोमर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानीबस्ती थाना में आर्स एक्ट, कर्ज एक्ट, वसूली और संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है। इसके बाद से दोनों भाई फरार हैं। दिव्यांश जेल में है। वीरेंद्र और रोहित की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है।