30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में अब नहीं होगी देरी, नगर निगम ने इस पर उठाए ये कठोर कदम

छत्तीसगढ़ में नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 1:05 PM IST

birth certificate

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में अब नहीं होगी देरी, नगर निगम ने इसपर उठाए ये कठोर कदम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। नगर निगम ने इस मामले में कठोर कदम उठाए है। इस काम में लापरवाही करने वाले 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन कर्मचारियों के बारे में निगम आयुक्त को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने, कार्य में अत्याधिक विलंब करने एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम च्वाइस सेन्टर आने वाले आमजनों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है।

नगर निगम मुख्यालय में प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही करने पर निगम आयुक्त ने तीन प्लेसमेंट कर्मचारियों को सेवा से निष्कासित कर दिया है। वहीं स्थाई कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि लोगों के जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही पाई गई, तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम मुख्यालय के भूतल पर निगम च्वाइस हेल्प सेंटर के 3 प्लेसमेंट कर्मचारी लता साहू, रेखा पंडित एवं प्रीति चेटियार को सेवा से निष्कासित किया गया है।आयुक्त ने शिकायत मिलने के बाद अपर आयुक्त को च्वाइस सेंटर का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का पता लगने के भेजा। अपर आयुक्त ने निरीक्षण में पाया कि च्वाइस सेंटर में उक्त प्रमाण पत्र बनवाने आने वालों को वाकई में परेशानी हो रही है, उनके काम में लापरवाही बरती जा रही है। इसके बाद आयुक्त ने उक्त तीनों कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर दिया।

विगत कई सप्ताह से नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के निगम च्वाइस हेल्प सेन्टर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन देने वाले आमजनों को जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र देने में अत्यधिक विलंब किया जा रहा था। 2-3 दिन के भीतर आमतौर पर तैयार होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को एक सप्ताह का समय आवेदक को देने के बाद भी 15 दिन में प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया जा रहा था।