10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

300 करोड़ की ठगी करने वाला नवजीत गिरफ्तार, BJP नेता सहित 150 कारोबारियों को लगाया चूना

300 करोड़ ठगी के आरोपी नवजीत को पुलिस ने दबोचा, बीजेपी नेता सहित 150 कारोबारियों को लगाया है चूना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 1 Aug 2018, 8:56 PM IST

CG news

300 करोड़ की ठगी करने वाला नवजीत गिरफ्तार, बीजेपी नेता सहित 150 कारोबारियों को लगाया है चूना

रायपुर. कभी मेडिकल स्टोर, तो कभी ठेका दिलाने के नाम पर रसूखदारों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला नवजीत सिंह टूटेजा उर्फ बिट्टू को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी अपनी पत्नी हरविंदर कौर टूटेजा के साथ आजाद हिंद एक्सप्रेस में सवार थे। वह नागपुर से कहीं और जा रहा था।

Read Also: ये सरकारी मैडम कर्मचारियों को देती हैं मां-बहन की गाली, फिर पति से कहकर पिटवाती..

ट्रेन में क्राइम ब्रांच के जवान भी थे। अचानक एक जवान की नजर टूटेजा पर पड़ी। उसने नवजीत को पहचान लिया। इसके बाद आला अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने नागपुर पुलिस की मदद से उसे ट्रेन में ही दबोच लिया। बुधवार सुबह उसे रायपुर लाया गया।

आरोपी परिवार सहित पिछले एक साल से पुलिस को छका रहा था। आरोपी का कुछ भाजपा नेताओं से संबंध थे। इसकी आड़ में वह कई लोगों को झांसा देकर पैसे लेता था, लेकिन किसी को लौटाता नहीं था। नेताओं से संबंध होने के कारण आसानी से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

ये है मामला
नवजीत की मेडिकल कॉम्पलेक्स में सहज इंटरप्राइजेज और टूटेजा मेडिकल्स के नाम से दो दुकानें थी। वह दवा का कारोबार करता था। इस दौरान उसने रिम्स मेडिकल कॉलेज में मेडिकल स्टोर का ठेका दिलाने के नाम पर भाजपा के शहर मीडिया प्रभारी नलीनेश ठोकने से 61 लाख रुपए लिए थे, इसमें रिम्स के सीइओ जसपाल सिंह भामरा भी शामिल था। तय समय के बाद भी मेडिकल स्टोर्स खोलने का काम नहीं हुआ, तो भाजपा नेता को शक हुआ। उन्होंने रिम्स प्रबंधन से जानकारी ली, तो पता चला कि वहां कोई मेडिकल स्टोर्स नहीं खुलना है। इसके बाद भाजपा नेता ने थाने में शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने नवजीत, जशपाल सहित उसकी पत्नी हरविंदर, उसकी बहन सुमीत सलूजा और साढ़ू गुरनाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज हुआ था।

डेढ़ सौ लोग हैं ठगी के शिकार

भाजपा नेता के एफआइआर कराने के बाद शहर के कई कारोबारियों और रसूखदारों ने नवजीत के खिलाफ शिकायत की। आरोपी ने सभी को अलग-अलग काम दिलाने और कारोबार शुरू करने का झांसा देकर करीब 300 करोड़ रुपए की ठगी की थी, इनमें हरीश अग्रवाल और मनीष वाधवानी ने जमीन बिक्री के नाम पर 5 करोड़ से अधिक धोखाधड़ी की लिखित शिकायत सिविल लाइन और तेलीबांधा थाने में की है। बाकी किसी ने एफआईआर नहीं कराई है।