पुलिस के मुताबिक लाभांडी में पुराना शराब भट्ठी रोड से रोमन सोसाइटी निवासी संदीप कुमार अपनी दोपहिया से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओडिशा के सुंदरगढ़ से आए अमन शर्मा ने उसे रोका। संदीप कुमार ने दोपहिया रोकी। कुछ सेकंड बातचीत हुई। इसके बाद अमन ने कट्टा निकाला और संदीप को गोली मार दी। गोली छाती के पास लगी और बॉडी को चीरते हुए बाहर निकल गई। इससे पहले की वह दोबारा फायरिंग करता, संदीप ने शूटर को पकड़ लिया। उसने डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर और आरोपी को पकड़ लिया। घायल कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।