Chhattisgarh News: रायपुर। कलेक्टर के आदेश के एक सप्ताह देर से स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट से एसी सिटी बस शुरू हो गई है। एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक आने-जाने के लिए एसी सिटी बस की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई है। सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर से इस बस को रवाना किया गया। यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी।