पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी घूमकर लौट रहे बाइक सवार ओवरटेक के चक्कर में शनिवार देर शाम पिकअप से टकराकर हाइवा के नीचे आ गए। इससे बाइक क्रमांक सीजी 04 एलजी 8630 पर बैठी युवती योगिता यदु (17) की मौके पर ही (Road Accident) मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवती भूमिका साहू का एक पैर गाड़ी के नीचे आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गई। बाइक चला रहा युवक साहिल सोनी भी घायल हुआ है। हाइवा क्रमांक सीजी 04 एम 0805 के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।