10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव की टिकट देने की रणनीति में उलझा कांग्रेस, एक-एक सीट पर 30 से ज्यादा दावेदार

प्रदेश कांग्रेस अभी दावेदारों के बीच कम से कम नामों पर सहमति बनाने के लिए जूझ रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 18 Aug 2018, 11:04 AM IST

congress

चुनाव की टिकट देने की रणनीति में उलझा कांग्रेस, एक-एक सीट पर 30 से ज्यादा दावेदार

कुछ सीटों को छोडक़र अधिकतर पर दर्जनभर से अधिक नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।

ब्लॉक कांग्रेस समितियां दावेदारों में से एक नाम अथवा नामों का एक पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति को भेजेगी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी कर ली जानी है। नामों पर सहमति बनाने के लिए कांग्रेस ने 90 ऐसे नेताओं को समन्वयक बनाया है, जिन्हें चुनाव नहीं लडऩा है। यह लोग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों, जोन और सेक्टर प्रभारियों व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेकर रायशुमारी कर रहे हैं। दावेदारों से भी बातचीत हो रही है ताकि एक या कुछ नामों पर आम सहमति बनाई जा सके। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि यह प्रकिया जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद नाम प्रदेश समिति से स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। नहीं बन रही सहमति पर बात: रायपुर उत्तर विधानसभा के समन्वयक प्रमोद चौबे ने शुक्रवार को पुराने कांग्रेस भवन में सहमति को लेकर बैठक बुलाई थी। इस क्षेत्र में 36 नेताओं ने टिकट पर दावा किया है।

चौबे ने बैठक में फिर सभी दावेदारों से अलग-अलग बात कर उन्हें एक नाम पर सहमत करने की कोशिश की, लेकिन कोई किसी को समर्थन देने को तैयार नहीं दिखा। लगभग सभी ने कह दिया कि वे नाम वापस नहीं लेंगे, नेतृत्व ही यह तय करे। बूथ, जोन, सेक्टर और ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा के बाद विधानसभा समन्वयक अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंपने वाली है। बताया जा रहा है कि पदाधिकारियों ने तीन नामों का पैनल तय कर लिया है, जिसे चुनाव समिति में भेजा जाना है। रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए ऐसी ही बैठक शनिवार को होनी है।

रायपुर दक्षिण - 33

प्रदेश की कुछ ही सीटें एेसी हैं जिन पर उम्मीदवारों के नाम तय हैं, बस घोषणा होना बाकी है। उनमें अंबिकापुर एक है, जहां से मौजूदा विधायक और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के अलावा किसी ने आवेदन नहीं किया है। पाटन विधानसभा से प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और दुर्ग शहर से अरुण वोरा भी इकलौते दावेदार हैं। कुछ प्रमुख नेताओं वाली सीटों पर कम दावेदारी हुई है।

एआइसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि प्रक्रिया को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सितम्बर के दूसरे सप्ताह तक की समय सीमा दी है। प्रक्रिया जारी है। हमारी कोशिश है कि सितम्बर के पहले सप्ताह तक एआइसीसी को अपनी सिफारिश भेज दें। तय समय में उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।