
मौसम: अभी नहीं मिलेगी भारी बारिश से राहत, ठंडी हवाओं के साथ जमकर बरसेगा बादल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहा। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। रायपुर में बीती रात बौछारें पड़ी वहीं दिन में नमीयुक्त हवा चली। इसके अलावा प्रदेश के रायगढ़ जिले के पुसौर में सबसे अधिक 150 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सोनहट, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा, भरतपुर में 120 से 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे।
राजधानी रायपुर में चली ठंडी हवाएं, रायगढ़ के पुसौर में 150 मिमी बारिश
पिछले दो दिनों से ठंडी हवाएं चल रही है। दिन में कभी बूंदाबांदी तो कभी बौछारें पड़ रही है। जबकि रात में हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहा। शहर में हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही, इससे दिनभर शहर में ठंडी हवाएं चलती रही। साथ शहर में 98 फीसदी बादल छाए रहे। जबकि हवा में सुबह की नमी 96 फीसदी रही। शाम को 87 फीसदी रही नमी।
मौसम विभाग के आनुसार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहा। कहीं भारी से अतिभारी बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात ठीक-ठाक बारिश हुई, जबकि दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में रायगढ़ के पुसौर में सबसे अधिक बारिश 150 मिमी हुई।
इसके बाद रायगढ़ में 130 मिमी, सोनहट में 120 मिमी, तमनार में 111 मिमी, घरघोड़ा, लैलूंगा, भरतपुर में 90 मिमी दर्ज की गई। इसी तरह प्रदेश के प्रमुख शहरों रायपुर में 4.6 मिमी, माना एयरपोर्ट में 6.6 मिमी, बिलासपुर में 29.8 मिमी, पेंड्रारोड में 31.5 मिमी, अंबिकापुर में 32.3 मिमी, जगदलपुर में 1.6 मिमी, दुर्ग में 1.4 मिमी और राजनांदगांव में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
Updated on:
8 Sep 2018, 12:00 PM IST
Published on:
7 Sep 2018, 9:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.