3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजीत जोगी को लगा झटका, कोर कमेटी सदस्य ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोर कमेटी सदस्य और केंद्रीय महामंत्री चंद्रिका साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से नाता तोड़कर जोगी को तगड़ा झटका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 28 Jul 2018, 7:32 PM IST

election 2018

कोर कमेटी सदस्य चंद्रिका साहू ने छोड़ा जोगी का साथ, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी भले ही खुद की पार्टी के नेताओं के बीच विवाद न होने का राग अलापते हों, लेकिन इस बार जो खबर आई है उससे लग रहा है कि जोगी कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोर कमेटी सदस्य और केंद्रीय महामंत्री चंद्रिका साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से नाता तोड़कर जोगी को तगड़ा झटका दिया है।

ये भी पढ़ें: अजीत जोगीे बोले - तंदुरुस्त होकर वापस लौटा हूं ये दवा नहीं, आपकी दुआओं की असर है

चंद्रिका साहू ने पार्टी आलाकमान को इस्तीफा सौंपने के बाद जोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, जोगी साम्प्रदायिक ताकतों का साथ दे रहे हैं। मैं अपने ऊपर साम्प्रदायिकता का आरोप नहीं ले सकता। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी गठन के समय जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को किसानों और गरीबों की पार्टी बताया था, लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। पार्टी में स्थानीय नेताओं की लगातार उपेक्षा हो रही थी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रमन सिंह को हराने अजीत जोगी ने बहू ऋचा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी गठन में चंद्रिका साहू ने अहम भूमिका निभाई थी। जोगी के साथ उनकी नजदीकियों की वजह से उन्हें पार्टी में अहम पद दिया गया। जिसकी वजह से चंद्रिका साहू को पार्टी के कोर कमेटी में जगह मिली। साथ ही जोगी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी। माना जा रहा है कि चंद्रिका साहू जल्द ही कांग्रेस में वापसी करेंगे। हालांकि कांग्रेस ने चंद्रिका की पार्टी में वापसी को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: जोगी कांग्रेस 23 से चलाएगी 'खेत चलो अभियान', पार्टी नेता खेतों में किसानों के साथ करेंगे काम

माना जा रहा है चंद्रिका साहू के इस्तीफा से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में 52 दिन बाद स्वस्थ होकर दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे अजीत जोगी ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। हाल ही में जोगी ने प्रदेश के किसानों को साधने के लिए खेल चलो अभियान की शुरुआत की है।