3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोगी कांग्रेस 23 से चलाएगी ‘खेत चलो अभियान’, पार्टी नेता खेतों में किसानों के साथ करेंगे काम

स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटने के एक दिन बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 21 Jul 2018, 3:17 PM IST

Ajit Jogi news

Khet Chalo abhiyan

रायपुर. स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटने के एक दिन बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जोगी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 से 29 जुलाई तक खेत चलो अभियान चलाएगी।

ये भी पढ़ें: अजीत जोगीे बोले - तंदुरुस्त होकर वापस लौटा हूं ये दवा नहीं, आपकी दुआओं की असर है

माना जा रहा है कि जोगी कांग्रेस इस अभियान के तहत प्रदेश के किसानों को साधने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के करीब 3 लाख सदस्य खेत में जाएंगे और वहां जो भी काम हो रहा है, उसमें किसानों का हाथ बटाएंगे। जोगी ने कहा कि हरेली त्योहार के मौके पर खेत चलो अभियान का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वे स्वयं मुजगहन, अमित जोगी बिलासपुर, ऋचा जोगी राजनांदगांव, देवव्रत कवर्धा, धर्मजीत सिंह बिलासपुर और सियाराम कौशिक जांजगीर में खेतों में चल रहे कामों में किसानों का हाथ बटाएंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी किसानों की समस्या से रूबरू होंगे। अभियान के दौरान पदाधिकारी अपने साथ पार्टी चुनाव भी अपने साथ रखेगा। बतादें कि हाल ही चुनाव आयोग ने जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को में खेत जोतता किसान का चुनाव चिन्ह प्रदान किया है।

Read More : 52 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे अजीत जोगी, एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के सवालों पर जोगी ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई भी बात नहीं चल रही है। जोगी ने मायावती से पुराने राजनीतिक संबंध हैं, इस नाते उनके साथ मुलाकात हुई। उन्होंने मायावती के साथ हुई मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया। झीरम कांड को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के आरोपों को जोगी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पुनिया के आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं।