8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अब रोजगार पंजीयन के लिए कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस एप से कर सकेंगे अप्लाई…जानिए Details

Raipur News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के चयनित अग्निवीरों का शहीद स्मारक भवन में सम्मान किया। अग्निवीर थलसेना के लिए वर्ष 2023 के 870 और वर्ष-2022 में 434 अग्निवीरों का चयन हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Mar 2024, 12:29 PM IST

vijay_sharma_dp.jpg

App launched for employment registration: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के चयनित अग्निवीरों का शहीद स्मारक भवन में सम्मान किया। अग्निवीर थलसेना के लिए वर्ष 2023 के 870 और वर्ष-2022 में 434 अग्निवीरों का चयन हुआ है। इस दौरान उन्होंने रोजगार पंजीयन के लिए मोबाइल ऐप और ई-रोजगार पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

शर्मा ने कहा, इस ऐप के सहयोग से मोबाइल से ही घर बैठे आवेदक को रोजगार सहायता के लिए पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी। वे अपने सारे डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे। साथ ही रोजगार की सूचना भी मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप में आवेदक को नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी और अभिलेखों के सत्यापन आधार ओटीपी के माध्यम से होगा। साथ ही इसके लिए कार्यालय में उपस्थिति देने की आवश्यकता नहीं होगी। एसएमएस के माध्यम से पंजीयन नंबर एवं पोर्टल पर लॉग-इन के लिए आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होंगे। इस कार्यक्रम विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: CG Transfer 2024: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर ऑपरेशन, 13 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला...देखें List

युवा देश सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे आए

शर्मा ने कहा, अग्निवीर के चयनित युवा देश-सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे आए हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना की सराहना करते हुए कहा, चयनित अभ्यर्थियों में 25 प्रतिशत को सेना में कार्य करने का अवसर मिलेगा। अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वे श्रेष्ठ नागरिक बनकर लौटेंगे। समाज में उनका सम्मान होगा। जिनके पास कठिन परिश्रम एवं अनुशासित जीवनशैली की सीख रहेगी। उनके हाथों में हुनर भी रहेगा।

यह भी पढ़े: जॉली हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मुंबई के प्रेमी ने ही महिला को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद...जानकर दहल जाएगा दिल