CG Raipur News : भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों की देखभाल अच्छे से हो सके, इसलिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर राजधानी रायपुर में केयरटेकर (देखभाल करने वाले व्यक्ति) रखने का चलन बढ़ा है। जिस घर में पति-पत्नी वर्किंग हैं? या समाज में रुतबा दिखाना है, तो अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए वो केयरटेकर रख रहे हैं। जरूरतमंदों की जरूरत को देखते हुए रायपुर में एक दर्जन से ज्यादा एजेंसियां लोगों को केयरटेकर उपलब्ध कराने का काम भी कर रही हैं। लोगों की मदद आसानी से हो सके, इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से वो अपना प्रचार प्रसार भी कर रहे है, ताकि जरूरतमंद उन्हें फोन करें और वो पैसे लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर सके।