22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में कांग्रेस काफिले पर हमला: एसिड फेंका गया, भूपेश बघेल ने हिमंत सरकार पर लगाया गुंडाराज का आरोप

Assam Congress Convoy Attack: पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और असम के पीसीसी अध्यक्ष गौरव गगोई के काफिले पर नौगांव में कुछ असामाजिक तत्व ने पथराव किया
2 min read
Google source verification
Alleged attack on Bhupesh Baghel and Gaurav Gogoi convoy

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने क्षतिग्रस्त कार की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की ( Photo - X @bhupeshbaghel)

Assam Congress: असम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष गौरव गगोई के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है। नौगांव में कुछ असामाजिक तत्व ने पथराव किया। गनीमत है कि दोनों नेता सुरक्षित है। इस हमले को लेकर भूपेश बघेल ने कई और खुलासे किए है। बताया कि अज्ञात हमलावर कोई और नहीं भाजपा के गुंडे है। हम पर एसिड फेंका गया। गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे। यह घटना साबित करता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का गुडाराज चल रहा है।

Assam Congress Convoy Attack: बाइक से किया पीछा

नौगांव में हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए बताए कि मोटर साइकिलों पर बड़ी दूर तक हमारा पीछा तक किया गया। कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे। वहीं जानलेवा हमले में बहुत ‌से साथी घायल हुए हैं। हमने थाने में रपट लिखाई है। फिर हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले।

एक्स पर बोले भूपेश- असम में हिमंत सरकार का गुंडाराज

कांग्रेस के काफिले में हुए जानलेवा हमले को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए, कार का शीशा टूट गया। भीतर बैठे एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं हैं। मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे उस पर तो एसिड तक फेंका गया। गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे। आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफ़ाश हुआ है।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया के जरिए भूपेश बघेल चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल है क्योंकि आचार संहिता के बाद क़ानून व्यवस्था चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी होती है। आगे कहा कि लोकसभा उपचुनाव चुनाव में हारने का डर अब भाजपा को सता रहा है इसलिए कांग्रेस पर हमला करवा रही है। ऐसे हमलों से न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।