10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी अटल की अस्थियां, इन जगहों से होकर गुजरेगी कलश यात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा विवेकानंद हवाई अड्डे से तेलीबांधा पहुंचेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:20 PM IST

atal bihari vajpayee ji

आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी अटल की अस्थियां, इन जगहों से होकर गुजरेगी कलश यात्रा

रायपुर . पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश बुधवार को दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पहुंच जाएगा। यहीं से अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम जनता के दर्शन के लिए अस्थि कलश को एकात्म परिसर में भी रखा जाएगा।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा विवेकानंद हवाई अड्डे से माना चौक, टेमरी, फण्डहर, राम मंदिर से होते हुए तेलीबांधा पहुंचेगी। यात्रा श्यामनागर, भारतमाता चौक, रानी शक्ति मंदिर चौक, श्याम प्लाजा से मरही माता मंदिर होते एकात्म परिसर लाया जाएगा जहां अटल अस्थि कलश के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के लिए अस्थि कलश रवाना किए जाएंगे। सभी जिलों व मंडलों में सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश 23 अगस्त को दर्शनार्थ टाउन हॉल में सुबह 9 से 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके उपरांत अटल कलश यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर जयस्तम्भ चौक, शारदा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक होकर लाखेनगर पहुंचेगी। वहां से बूढ़ेश्वर चौक, श्याम टाकिज से होते हुए बिजली ऑफिस चौक से होते हुए सिद्धार्थ चौक पहुंचेगी। वहां से पचपेड़ी नाका, देवपुरी, शदाणी दरबार होते माना बस्ती लाई जायेगी। वहां से यात्रा राजिम त्रिवेणी के लिए रवाना होगी। जहां अटल अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा।

कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम पहुंचकर खुद अधिकारीयों का जायजा लिया। राजिम त्रिवेणी संगम के पास आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में पंडाल, बैरिकेट्स, पेयजल आदि की सुविधाएं का अवलोकन किया। ताकि आयोजित होने वाली सभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

इसके अलावा सीएम रमन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के ड्रीम प्रोजेक्ट नया रायपुर का नाम बदल कर अटल नगर करने की घोषणा की है। जिसपर विपक्ष नेता टी.एस. सिंहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे अच्छा राज्य का नाम अटलगढ़ ही कर दें।