स्कूल शिक्षा विभाग के नोडलों ने बताया कि जिन स्कूलों में लॉटरी निकल चुकी है। वहां सीट की अपेक्षा 30 गुना ज्यादा आवेदन आए थे। (Atmanand School) ज्यादा आवेदन आने के बाद स्कूलों ने दस्तावेजों की जांच करके अपने-अपने स्तर पर लॉटरी निकाली। लॉटरी में जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई, उन्हें मैसेज भेजकर दो दिन के अंदर प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी जो सीट रिक्त रह गई है। उन सीटों की जानकारी नोडलों ने अधीनस्थों से मांगी है।