30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atmanand School : शिक्षक बनने की होड़….. इंजीनियरों ने भी भरा आवेदन

Atmanand School Update : स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल 5900 आवेदन मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rajesh Lahoti

•

Updated: 3 Jun 2023, 2:08 PM IST

Atmanand School : शिक्षक बनने के लिए होड़, इंजीनियरों ने भी भरा आवेदन

Atmanand School : शिक्षक बनने के लिए होड़, इंजीनियरों ने भी भरा आवेदन

Atmanand School : जिले के पांच आत्मानंद स्कूलों के 174 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए डीएड-बीएड डिग्रीधारियों के अलावा कम्प्यूटर शिक्षक बनने के लिए बीई, बीटेक, एमसीए, बीसीए पास आउट युवाओं ने भी आवेदन दिया है। इसी तरह व्यायामं शिक्षक बनने के लिए एमपीएड डिग्रीधारियों ने भी आवेदन भरा है। (CG News Update) स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल 5900 आवेदन मिले हैं। यानी एक पद के लिए 34 दावेदार हैं। इन आवेदनों की जांच कर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े : CG assembly election 2023 : जगदलपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कही ये बड़ी बात


इन स्कूलों में मिलेगी नियुक्ति

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा, गनियारी, खोरपा, बरबंदा और चंदखुरी

इतने पदों पर भर्ती

व्याख्याता - 70

शिक्षक - 28

कंप्यूटर शिक्षक - 07

व्यायाम शिक्षक - 07

ग्रंथपाल - 07

सहायक शिक्षक - 41

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला - 14

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी शराब दुकान, इस वजह से जारी हुआ आदेश

174 पदों के लिए 5900 आवेदन आए है। (CG Breaking News) आवेदनों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट निकालकर इंटरव्यू के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा।

-के.एस. पटले, , नोडल, स्कूल शिक्षा विभाग