26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकों को बड़ा तोहफा, इस तारीख से मिलेगी 5 लाख तक मुफ्त में इलाज की सुविधा

देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:35 PM IST

CG News

नागरिकों को बड़ा तोहफा, इस तारीख से मिलेगी 5 लाख तक मुफ्त में इलाज की सुविधा

रायपुर. देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब आप किसी भी अधिकृत निजी और शासकीय अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपए तक की मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। आपको बात दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 14 अप्रैल को देश की बड़ी और महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की। वहीं, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वच्छ भारत बनने के साथ-साथ स्वास्थ्य भारत बनने का नारा दिया। इस योजना के शुरू होने से अब मरीज को पैसे को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।

Read Also: छत्तीसगढ़ बजट: प्रदेश के इन अस्पतालों में मुफ्त में होगा इलाज, नर्सों की होगी बंपर भर्ती

16 सितंबर से किया जाएगा प्रारंभ
छत्तीसगढ़ के 40 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज 16 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने बताया कि 1200 प्रकार के मर्ज के उपचार के लिए पैकेज निर्धारित किया गया है। इसके लिए शासन द्वारा 191 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है।

Read Also: देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक मुफ्त में होगा इलाज, लेकिन इस सूची में जुड़ा होना चाहिए नाम

पंजीकृत अस्पतालों में करवा सकते हैं उपचार
आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने तक हितग्राही पुराने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड से अपना इलाज करा सकते हैं। इसके लिए उनका नाम सूची में होना आवश्यक होगा। किसी कारणवश चिन्हांकित परिवार के पास स्मार्ट कार्ड न होने पर वे आधार कार्ड, राशन कार्ड के माध्यम से पंजीकृत अस्पतालों में उपचार करा सकेंगे।

टोल फ्री नंबर 104 डायल कर ले सकते हैं जानकारी
पंजीकृत अस्पतालों की सूची के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। पंजीकृत अस्पतालों में आयुष्मान मित्र को भी परामर्श व सहायता उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया जा सकता है। वहीं, किसी प्रकार की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 104 से 24 घंटे तथा लिखित शिकायत अपने जिले के सीएमएचओ से किया जा सकता है।

कराया गया था सर्वे
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर में सर्वे किया गया था। जिसके आधार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हितग्राहियों को चिन्हांकित कर अयुष्मान कार्ड जारी करेंगा। 16 सितंबर से लागू हो जाने के बाद लोगों को उपचार के लिए भारी भरकम पैसों की चिंता नहीं रहेगी।

मिलेगी ये नई सुविधा
उल्लेखनीय है कि अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पिछड़े क्षेत्र के लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। बड़ी बीमारियों की जांच रपट सीधे फैक्स से बड़े अस्पताल में भेजी जाएगी। विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी इलाज का प्रावधान है। देश में आयुष्मान भारत के कुल डेढ़ लाख केंद्र खोले जा रहे हैं।