10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: DIG सुंदरराज पी ने कहा – बस्तर से भाग रहे नक्सली

DIG सुंदरराज ने कहा - बस्तर से भाग रहे नक्सली, राजनांदगांव और महाराष्ट्र सीमा पर हुए सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:03 AM IST

CG news

BREAKING: DIG सुंदरराज पी ने कहा - बस्तर से भाग रहे नक्सली

रायपुर. बस्तर में लगातार बढ़ रहे सुरक्षाबलों के दबाव को देखते हुए नक्सलियों का दल राजनांदगांव और महाराष्ट्र की सीमा की ओर रुख करने लगा है। पिछले दिनों उन्हें देखे जाने के इनपुट भी मिले थे। वहीं समर्पण करने वाले नक्सलियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि नक्सली नेताओं ने अपने अन्य साथियों को सुरक्षित इलाके की ओर जाने का निर्देश दिया है।

Read Akso: मौसम की चेतावनी, आज-कल हो सकती है भारी बारिश, कलेक्टरों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

बता दें कि 2 दिन पहले ही सुकमा के पास गोलापल्ली और कोंटा में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभियान चलाकर 15 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पकड़े गए थे। अस्पताल में भर्ती इन नक्सलियों ने भी अपने साथियों के दूसरे ठिकानों की ओर चले जाने की जानकारी दी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर राज्य पुलिस ने स्थानीय सुरक्षाबल को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

अग्रिम पंक्ति नक्सली लड़ाके पहले ही इलाका छोड़ चुके

बारिश शुरू होने के पहले ही बड़े नक्सली नेता और अग्रिम पंक्ति के लड़ाकों ने इलाका छोड़ दिया है। उनकी अनुपस्थिति में छोटे कैडर के स्थानीय नक्सली और जनमिलिशिया के सदस्य मोर्चा संभाले हुए हैं। बताया जाता है कि करीब 800 नक्सली बस्तर इलाके में डटे हुए हैं।

सुरक्षाबल तैनात हैं


सर्वाधिक नक्सली प्रभावित बस्तर क्षेत्र में इस समय सीआरपीएफ, बीएसएफ और जिला पुलिस के करीब 45000 जवान तैनात हैं। वहीं राजनांदगांव इलाके में आइटीबीपी के 3000 और स्थानीय जिला पुलिस के 800 जवान तैनात हैं। इस बड़े इलाके में सुरक्षाबल की कमी को देखते हुए नक्सलियों ने यहां विस्तार दलम नामक एक नए संगठन की शुरुआत की है। इस दलम के मूवमेंट की सूचनाएं लगातार मिल रही है।

भाग रहे नक्सली

नक्सली अक्सर मुठभेड़ के बाद इलाके को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग निकलते हैं। इस बार उनके राजनांदगांव से लगी महाराष्ट्र सीमा की ओर भागने की जानकारी मिली है।


सुंदरराज पी., डीआइजी, बस्तर