2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: भोजपुरी फिल्म एक्टर और भाजपा सांसद ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना…

CG Election News: बुधवार को गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म एक्टर रवि किशन चुनाव ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2023: भोजपुरी फिल्म एक्टर और भाजपा सांसद ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना...

CG Election 2023: भोजपुरी फिल्म एक्टर और भाजपा सांसद ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना...

रायपुर। CG Election News: राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार के लिए ताकत लगा दी है। बुधवार को गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म एक्टर रवि किशन चुनाव ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें: CG Diwali 2023: नगर निगम... हर वार्ड में सफाई ठेके पर 3.50 करोड़ से ज्यादा भुगतान, फिर भी अमला नदारद

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को उजाड़ने और लूटने का काम किया है। आदिवासी समाज को सारी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस सरकार ने हर सेक्टर में जमकर घोटाला किया। छत्तीसगढ़ के घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: CG News: दो हाथी भिड़े, एक के पैर में चोट, चना और गुड़ में मिलाकर दी गई दवाई

महादेव को भी नहीं छोड़ा
रविकिशन ने कहा, महादेव का मैं बहुत बड़ा भक्त हूं। मुख्यमंत्री ने महादेव को भी नहीं छोड़ा। महादेव ऐप के मालिक ने साफ-साफ मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया हैं, जिसके बाद से पूरे देश में इसकी चर्चा है। उन्होंने कहा, गोरखनाथ की धरती से संदेश लाया हूं। छत्तीसगढ़ के लोग भ्रष्टाचार से निजात पाएंगे। तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी और बाबा का बुलडोजर चलेगा। हमारे प्रधानमंत्री पाई-पाई वसूलेंगे और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: अब त्योहार के बहाने मतदाताओं को साधने की जुगत में प्रत्याशी...