दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि मोहन भागवत ने जो कहा है, उसके हिसाब से प्रधानमंत्री को एग्जिट प्लान बना लेना चाहिए। भाजपा और आरएसएस के बीच खींचतान है, वह शायद इसी बात के लिए हैं। शायद इसी कारण ये लोग भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का विकल्प नहीं चुन पाए हैं। अंदरखाने में जो उबाल है, वह भागवत के बयान से स्पष्ट हो जाता है।