आग कैसे और किसने लगाई, ये पुलिस जांच का विषय है, लेकिन वहां के रहवासियों ने बताया कि सुबह से शाम इन वाहनों के अंदर असामाजिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। वे एंबुलेंस में बैठकर शराब, गांजा का नशा करते हैं। शाम होते ही अधिकांश मोहल्ले व बाहर के लड़के आकर बैठ जाते हैं।