1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, यहां जानें आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट

Petrol diesel Price in Chhattisgarh: रायपुर। चारों तरफ बढ़ते महंगाई से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में कई लोग पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर चिंतित रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Jun 2023, 10:13 AM IST

CG Petrol Price Today

CG Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव

Petrol diesel Price in Chhattisgarh: रायपुर। चारों तरफ बढ़ते महंगाई से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में कई लोग पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर चिंतित रहते हैं। लोगों को राहत तभी मिलेगी जब पेट्रोल डीजल के दाम कम होंगे। भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते हैं।

बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के वजह से विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में पेट्रोल टंकी जाने से पहले एक बार लेटेस्ट कीमतें जान लेना बेहतर हैं तो आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट ?

कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। आज सुबह (22 जून) को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 77.04 डॉलर प्रति बैरल हैं। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.48 डॉलर प्रति बैरल हैं। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिली हैं।

यह भी पढ़े: इस दिन ब्लॉक के चलते टाटा - इतवारी समेत ये सात ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देखें ट्रेनों के नाम

रायपुर में तेल का भाव

आज (गुरुवार), 22 जून को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं। वहीं आज रायपुर में पेट्रोल की कीमत 102.45 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल प्रति लीटर 95.44 रुपए में बिक रहा है। बता दें कि कल भी तेल का भाव इतना ही था। इसमें कोई बदलाव (Petrol diesel Price in cg ) नहीं आया हैं। वहीं दुर्ग, बिलासपुर, जगलपुर, अंबिकापुर में भी रेट स्थिर बने हुए हैं।


समीक्षा के बाद तय होती है रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, लंबे समय से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं।

यह भी पढ़े: सात लोगों ने मिलकर फैक्ट्री के गार्ड को बनाया बंधक, फिर..इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम