2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माना एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए लगेंगे नए मशीन, यह हाइटेक सिस्टम होगा आधार कार्ड से लिंक

माना एयरपोर्ट में नई सुरक्षा प्रणाली,मशीन करेगी पहचान, तभी खुलेगा दरवाजा, दूसरे विभागों में जाने पर भी रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Jul 2018, 8:51 AM IST

mana airport

माना एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए लगेंगे नए मशीन, यह हाइटेक सिस्टम होगा आधार कार्ड से लिंक

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में अब तक बॉयोमेट्रिक कंट्रोल एक्सेस सिस्टम का उपयोग उपस्थिति दर्ज कराने के लिए होता आ रहा है, लेकिन अब सुरक्षा की दृष्टि से नई प्रणाली लागू की जाएगी, जिसमें मशीन के पहचाने बिना अधिकारी-कर्मचारियों की एंट्री टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर नहीं होगी, वहीं किसी भी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को अन्य विभाग में जाने की एंट्री नहीं होगी। इसके लिए हर विभाग में बॉयोमेट्रिक कंट्रोल एक्सेस सिस्टम का कनेक्शन विभागों के दरवाजे से किया जाएगा। मशीन के पहचानने के बाद भी विभाग का दरवाजा खुलेगा।

वर्तमान में यहां हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अब प्रवेश द्वार को इससे कनेक्ट किया जाएगा। माना एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के लगभग 20 अलग-अलग विभागों में यह व्यवस्था लागू होगी। एयरपोर्ट में सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने चार एयरपोर्ट का चयन किया गया है, जिसके बाद देश के सभी एयरपोर्ट में यह व्यवस्था लागू होगी।

यह सिस्टम अधिकारी-कर्मचारियों के आधार कार्ड से लिंक होगा, वहीं यह सिस्टम काफी आधुनिक बनाया जाएगा, जिसमें व्यक्तियों की आंखों और अंगूठे की सही पहचान के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के बैनर तले राजधानी में आयोजित दो दिवसीय निवारक सर्तकता कार्यशाला के दौरान चेन्नई से पहुंचे एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहायक महाप्रबंधक बाबूराज (आइटी) ने यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में रायपुर, बागडोगरा, पटना, गया, झारसुगड़ा, कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, भुवनेश्वर एयरपोर्ट सहित अन्य एयरपोर्ट के ५२ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अथॉरिटी के मुख्य सर्तकता अधिकारी आरएस भट्टी ने एयरपोर्ट के सुरक्षा और सर्तकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया, वहीं नए अनुप्रयोगों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अथॉरिटी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक केएल शर्मा, सर्तकता विभाग के महाप्रबंधक सुरेश बोरकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

6. साफ-सफाई व अन्य

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुदृढ़ और डिजिटल करने के लिए देश के चार एयरपोर्ट का चयन किया गया है, जिसमें रायपुर भी शामिल हैं। टर्मिनल बिल्डिंग में बॉयोमेट्रिक कंट्रोल एक्सेस सिस्टम की पूरी कार्ययोजना के लिए सर्वे अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।