10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में भाजपा ने विपक्षी दलों को हराने शुरू की तगड़ी घेराबंदी, बनाई ये रणनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को सोशल मीडिया के जरिए मात देने के लिए प्रदेश भाजपा ने तगड़ी घेराबंदी तैयार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 Aug 2018, 5:00 PM IST

BJP Latest News

चुनाव में भाजपा ने विपक्षी दलों को हराने शुरू की तगड़ी घेराबंदी, बनाई ये रणनीति

रायपुर. आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को सोशल मीडिया के जरिए मात देने के लिए प्रदेश भाजपा ने तगड़ी घेराबंदी तैयार कर रहा है। पार्टी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को सशक्त बनाने के लिए अपने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की अलग-अलग टीम बनानी शुरू कर दी है। यह टीम लोगों तक पहुंच बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ पार्टी की उपलब्धियों की तथ्यात्मक तस्वीर पेश करने का काम करेंगे।

पार्टी ने अपने साथ युवाओं को जोडऩे के लिए सोशल मीडिया वालंटियरों की टीम बना रही है। ज्यादा से ज्यादा वालंटियर बनाने के लिए सभी मोर्चा- प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। मोर्चा-प्रकोष्ठों के हिसाब से एक डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके हिसाब से ही टीम को एक टारगेट ग्रुप दिया जाएगा। टीम के सदस्य उसी टारगेट ग्रुप को फोकस कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक में विशेष प्रस्तुतिकरण

केंद्रीय नेतृत्व भी सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर काफी गंभीर है। यही वजह है कि प्रदेश और जिला स्तर पर होने वाली मोर्चा-प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में आइटी सेल का विशेष प्रस्तुतिकरण दिया जाता है। इसमें विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब संयम से देने के लिए उपयोग टिप्स दिए जाते हैं।

वालंटियरों का होगा सम्मेलन
भाजपा ने सोशल मीडिया का वालंटियर बनाने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। वालंटियरों का डाटा तैयार होने पर उनका जिला और मंडल स्तर पर सम्मेलन भी कराया जाएगा। भाजपा आइटी सेल के प्रमुख दीपक म्हस्के बताते हैं कि आने वाले दिनों में सोशल मीडिया वालंटियर बनाने वालों का सम्मेलन करवाया जाएगा। सम्मेलन के जरिए उन्हें पार्टी की रीति-नीति और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

भाजपा के प्रकोष्ठ
विधि प्रकोष्ठ, मांझी प्रकोष्ठ, गैर सरकारी संगठन प्रकोष्ठ, सूचना प्रोधोगिकी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ और झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ।

भाजपा के मोर्चा
युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा।