बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 अप्रैल को प्रदेश दौरे पर थे। जनसभा में मोदी ने कांग्रेस को विरासत टैक्स, आरक्षण, नक्सलवाद, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर जमकर घेरा। इसी बीच BJP छत्तीसगढ़ ने विरासत टैक्स के मुद्दों को लेकर एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में राहुल गांधी, सैम पित्रोदा व अन्य कार्यकर्ता को दर्शाया गया है। मोदी ने कहा था, कांग्रेस का मूल मंत्र है लूट, जो जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी । वहीं कार्यकर्ता राहुल को बोल रहे की हम अपने ही पाले में गोल मारने का कोचिंग सेंटर क्यों नहीं खोल लेते। वहीं इसे लेकर राहुल गांधी कन्फ्यूज्ड नजर आ रहे हैं।