3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना खाने के बाद जब लड़कों को देखने कमरे में गए इंचार्ज, तो कमरे की हालत देख फटी रह गई आँखें

माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का एग्जास्ट फैन काटकर वहां रह रहे 10 अपचारी बालक शुक्रवार की रात फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
Surveillance home

खाना खाने के बाद जब लड़कों को देखने कमरे में गए इंचार्ज, तो कमरे की हालत देख फटी रह गई आँखें

रायपुर . माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का एग्जास्ट फैन काटकर वहां रह रहे 10 अपचारी बालक शुक्रवार की रात फरार हो गए। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालकों की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों पर सख्ती, किसी को भेजा नोटिस तो कोई बर्खास्त, कल रायपुर में प्रदर्शन

माना थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार के मुताबिक शनिवार सुबह 4 बजे माना संप्रक्षेण गृह के कर्मियों ने बताया कि तीन नंबर कमरे का एग्जास्ट फैन काटकर वहां पर अलग अलग अपराधों में रह रहे नाबालिग आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापा मारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए। सुबह 3 बजे आवाज आने पर सुरक्षाकर्मी में जब जांच की तो कमरे से सभी गायब मिले। पहले पूरे कैंपस में आरोपियों की तलाश की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग अपराधों में शामिल 58 नाबालिगों को संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। पिछले कुछ दिनों से रायपुर जिले के मौदहापारा, गंज, खमतराई और माना थाना क्षेत्र में अपराध करने के बाद सुधरने आए कुछ नाबालिग गैंग बनाकर पहले से बंद नाबालिगों से मारपीट करते थे। इन सभी को एक ही कमरे में रात को बंद कर दिया जाता था।

READ MORE: सुबह से खाद के लिए लाइन में लगे किसान का शाम को जब नंबर आया तब तक हो चुकी थी मौत

सम्प्रेक्षण गृह के गृह कर्मियों के बताया की तीन कमरों के एग्जास्ट फैन काटकर वहां से आरोपी एक ग्रुप बना कर फरार हो गए। शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए। सुबह 3 बजे आवाज आने पर सुरक्षाकर्मी में जब जांच की तो कमरे से सभी गायब मिले। पुलिस ने बताया की अभी आरोपियों की खोजबीन जारी है और उनके परिवार और घर पर भी पुलिस ने नजर रखी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग