
सुबह से खाद के लिए लाइन में लगे किसान का शाम को जब नंबर आया तब तक हो चुकी थी मौत
कसडोल. धान बीज खरीदने ग्राम बोरसी के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति में खाद लेने आए ग्राम अल्दा का बुजुर्ग किसान को सोसायटी से खाद मिल पाता इसके पहले उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से किसानों में काफी रोष व्याप्त है।
कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरसी के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति में धान बीज और खाद लेने पहुंचे किसानों ने बताया कि ग्राम अल्दा से बुजुर्ग किसान मुनिराम गोंड (75) पिता बीरसिंग खाद लेने के लिए सुबह 10 बजे सोसायटी पहुंचा था। लंबे इंतजार के बाद शाम पांच बजे उसका नंबर आया तब तक वह इतना थक चुका था कि परिसर में ही चक्कर खाकर गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। इस घटना से परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। समिति सदस्यों और प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को नही दी। मामले को स्थानीय स्तर पर निपटाने के प्रयास करते रहे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
सोसायटी पहुंचे किसानों ने बताया कि रोज धान बीज और खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कइयों का नंबर ही नहीं आता। कई बार तो आलम ऐसा होता है की सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक खाद नहीं मिल पता, जिससे कई बार किसानों खाली हाथ निराश होकर की लौटना पड़ता है। कितनी बार खाद व धान बीज लेने के लिए किसानों को सोसायटी के अधिकारीयों के नखरे भी सहने पड़ते है।
खबर के मुताबिक बुजुर्ग किसान मनीराम गोंड सुबह से खाद व बीज के लिए सोसायटी में लाइन पर खड़ा था, लम्बे इंतज़ार के बाद शाम 5 बजे उसका नंबर आया तब तक वह बहुत थक चूका था और वहीं जमीन पर चक्कर खाकर गिर पड़ा। और वहीं उसकी मौत हो गई।
Published on:
24 Jun 2018 09:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
