31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Breaking News: रायपुर के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो
Play video

Breaking News: रायपुर के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो

Breaking News: फाफाडीह इलाके में दिगंबर जैन मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 30 Mar 2026, 8:08 PM IST

Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। फाफाडीह इलाके में दिगंबर जैन मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

बताया जा रहा है कि आग पिछले करीब दो घंटे से लगी हुई थी, जिससे पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। गोदाम के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी आग की चपेट में आ गए, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़