2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय विद्यालय के टीचर के घर में घुसकर हत्या, मौत से पहले हुआ था अंजान शख्स से विवाद

केन्द्रीय विद्यालय के टीचर की घर में हत्या, मौत से पहले हुआ था अंजान से विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 Aug 2018, 7:47 PM IST

CG News

केन्द्रीय विद्यालय के टीचर की घर में घुसकर हत्या, मौत से पहले हुआ था अंजान शख्स से विवाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंद्रप्रस्थ फेस 1 कॉलोनी में एक टीचर के घर में घुसकर हत्या कर दी । जोरदार विवाद होने की जानकारी के बाद पहुंचे रहवासियों ने देखा कि टीचर के सिर से खून बह रहा है। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण टीचर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची डीडीनगर पुलिस शव को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर रायपुरा के इंद्रप्रस्थ फेस 1 डीडी नगर निवासी केंद्रीय विद्यालय के टीचर छत्तु राम सूर्यवंशी की किसी ने हत्या की। प्रारंभिक जानकारी में ये बात सामने आ रही है कि उधारी के पैसे के वसूली को लेकर अंजान शख्स ने टीचर के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। जमकर विवाद की सूचना के बाद जब रहवासी टीचर के घर पहुंचे तो छत्तु राम सूर्यवंशी गंभीर हालात में घर में तड़प रहा था। सिर पर गंभीर चोट लगने से खून बह रहा था।

मौके पर एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। लेकिन टीचर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने टीचर के मौत की पुष्टि कर दी। इधर सूचना के बाद पहुंची डीडीनगर पुलिस लोगों से पूछताछ करने के बाद जांच शुरू की। शव को पीएम के अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी धरसींवा स्कूल में है पदस्थ
डीडी नगर निवासी मृतक छत्तु राम सूर्यवंशी केन्द्रीय विद्यालय में टीचर के पद पर पदस्थ थे। उनकी पत्नी भी धरसींवा के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक ये बात सामने आ रही है कि आज सुबह शांति नगर निवासी पवन अग्रवाल सुबह उधारी के पैसे की वसूली के लिए घर आया था। वहीं, दोपहर में पत्नी के स्कूल चले जाने के बाद टीचर छत्तुराम घर पर अकेला था। इसके बाद पत्नी को ये खबर मिली की उसके पति का किसी ने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।