ललित मिश्रा इससे सहमत नहीं हैं। उनका मानना है, जीते-जी जिनसे नाता रहा, उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। मान्यताओं के फेर में लोग अपने परिचितों के अंतिम क्रिया कर्म से जुड़ी सूचना को भी अपशकुन की तरह देखते हैं। ये गलत है। अब तक मैं 7500 से ज्यादा शोकपत्र इकट्ठा कर चुका हूं। मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।